इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान को आशा है कि अमरीका के नये विदेशमंत्री जान केरी अमरीका की ईरान विरोधी नीतियों के कम से कम कुछ भाग में सुधार लाएंगे।विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने शुक्रवार को अमरीका की नई नीतियों के निर्धारण के संदर्भ में अमरीका के नये विदेशमंत्री जान कैरी के रुख़ के बारे में कहा कि जान कैरी को अमरीका की ईरान विरोधी नीतियों के कुछ भाग ही में सुधार लाना चाहिए।विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका के नये विदेशमंत्री को अमरीका के अन्यायपूर्ण गलत और खर्चीले रुख में सुधार लाकर अमरीकी विदेश नीतियों के मानवीय व आर्थिक खर्चों में कमी करना चाहिए।ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि जान कैरी अमरीका की विदेश नीतियों में एक जाना पहचाना चेहरा है और कहा जाता है कि उन्हें मध्य पूर्व के परिवर्तनों का भी बोध है किंतु अमरीकी राजनेताओं की गतिविधियों पर सरकारी नीतियों और अन्य रूझानों का प्रभाव रहता है।विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने तीन दशकों के दौरान यह अनुभव प्राप्त किया है कि अमरीकियों की गतिविधयों को उनके व्यवहारिक कदमों पर परखना चाहिए।जान कैरी ने शुक्रवार पहली फरवरी से अमरीकी विदेशमंत्री का पद संभाला लिया है।........166
31 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 387006
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान को आशा है कि अमरीका के नये विदेशमंत्री जान केरी अमरीका की ईरान विरोधी नीतियों के कम से कम कुछ भाग में सुधार लाएंगे