31 जनवरी 2013 - 20:30

आज पूरे ईरान में इस्लामी इंक़ेलाब की सालगिरह के दस दिवसीय समारोह "अशरए फ़ज्र" का आरम्भ हो गया

आज पूरे ईरान में इस्लामी इंक़ेलाब की सालगिरह के दस दिवसीय समारोह "अशरए फ़ज्र" का आरम्भ हो गया। ईरान की इस्लामी इंक़ेलाब का चौंतीसवां सालगिरह समारोह आज सुबह से पूरे ईरान में शुरू हो गया और अशरए फ़ज्र के नाम से मशहूर दस दिन पर आधारित समारोह के पहले दिन आज 1979 में लंबे निर्वासन के बाद ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी रहमतुल्ला अलैह की ईरान वापसी के मुबारक दिन की याद मनाई गयी। इस्लामी इंक़ेलाब का चौंतीसवां सालगिरह समारोह इमाम खुमैनी र.ह के मुबारक मज़ार में देश के वरिष्ठ अधिकारियों, शहीदो के परिवार और पब्लिक के विभिन्न वर्गों से संबंध रखने वाले लोगों की मौजूदगी में शुरू हुआ। "अशरए फ़ज्र" समारोह की शुरुआत के अवसर पर आज सुबह सेना, सिपाहे पासदारान और बसीज (स्वंयसेवी) के एक हजार मोटर साइकिल सवारों ने तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे से इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी (रह) के मुबारक मज़ार तक मार्च किया। इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सेना के हेलिकॉप्टरों ने भी इस अवसर पर मेहराबाद हवाई अड्डे से इमाम खुमैनी के मज़ार के रास्ते में, जिस रास्ते से इमाम खुमैनी र.ह पेरिस से ईरान लौटने के बाद हवाई अड्डे से बहिश्ते ज़हरा नामक क़ब्रिस्तान की ज़ियारत करने गए थे, फूलों की बारिश की।