इस्लामी गणतंत्र ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि ओमान में ईरान और अमरीका के बीच वार्ता हुई है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई के सलाहकार डाक्टर अली अबकर वेलायती ने कहा कि वरिष्ठ नेता ने किसी को भी अमरीका से वार्ता की अनुमति नहीं दी है। डाक्टर वेलायती ने शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने अमरीकी अधिकारियों से ओमान या किसी अन्य देश में कोई वार्ता नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सारी अटकलें निराधार हैं। डाक्टर अली अकबर वेलायती ने बल देकर कहा कि अमरीका को अनिवार्य रूप से अपनी नीतियों पर पुनरविचार करना होगा। उन्होंने कहा कि परमाणु मामला हमारा स्ट्रैटेजिक मुद्दा है और ईरान नागरिक लक्ष्यों के लिए जारी परमाणु गतिविधियां कदापि नहीं रोकेगा। अली अकबर वेलायती ने कहा कि क्षेत्र में अमरीकी नीतियां विफल हो चुकी हैं और अब वाशिंग्टन अफ़ग़ानिस्तान तथा इराक़ का अनुभव ईरान में दोहराने का साहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज अमरीका उस समय की तुलना में बहुत कमज़ोर हो चुका है जब उसने अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ पर आक्रमण किया था। डाक्टर वेलायती ने सीरिया के विषय की समीक्षा करते हुए कहा कि इस देश ने लेबनान पर इस्राईल के आक्रमण के दौरान हिज़्बुल्लाह की स्ट्रैटेजिक सहायता न की होती तो हिज़्बुल्लाह विजयी नहीं हो सकता था। डाक्टर वेलायती ने फ़िलिस्तीन के हमास संगठन के लिए भी सीरिया सरकार की सहायता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसकी सराहना की।
27 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 385824
इस्लामी गणतंत्र ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि ओमान में ईरान और अमरीका के बीच वार्ता हुई है।