सीरिया के राष्ट्रपति ने आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही को सफल बताया है। सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने दमिश्क में संवाददाताओं से बात-चीत में सीरिया के संकट के शांतिपूर्ण समाधान के मार्ग में अमरीका और उसके घटकों द्वारा बाधाएं खड़ी किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि सीरिया की सेना ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है और शीघ्र ही इसके सफल परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के समर्थित आतंकवादियों को पिछले कुछ दिनों के दौरान सीरियाई सेना ने भारी नुक़सान पहुंचाया है और सभी प्रांतों पर से सशस्त्र आतंकवादियों का नियंत्रण समाप्त कर दिया है। बश्शार असद ने कहा कि दमिश्क़ की स्थिति इस समय बिल्कुल शांत है और सशस्त्र आतंकवादियों के हर संभव प्रयास के बावजूद इस नगर में विशेष रूप से हवाई अड्डे पर पूरी शांति व सुरक्षा है। दूसरी ओर दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र हमूरीयह के लोगों ने आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना की कार्यवाही के पक्ष में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने सीरियाई सेना के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा कि सशस्त्र आतंकवादियों को देश के सभी क्षेत्रों से बाहर निकाल कर देश में शांति स्थापित की जाए।
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्र के साथ साथः
आतंकवादियों के विरूद्ध, सीरिया सेना का आप्रेशन कामयाबी की ओर अग्रसर
27 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 385822
सीरिया के राष्ट्रपति ने आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही को सफल बताया है। ............