25 जनवरी 2013 - 20:30

इस्लामी एकता की 26वीं इंटर-नेशनल कांफ़्रेंस इतवार से तेहरान में शुरू हो रही है........

इस्लामी एकता की 26वीं इंटर-नेशनल कांफ़्रेंस इतवार से तेहरान में शुरू हो रही है।इस साल इस कांफ़्रेंस का शीर्षक है पैग़म्बरे इस्लाम (स) इस्लामी पहचान का प्रतीक। इस कांफ़्रेंस में दुनिया भर के एक सौ से ज़्यागा बुद्धिजीवी और प्रोफ़ेसर्स भाग ले रहे हैं। इस्लामी एकता की 26वीं इंटर-नेशनल कांफ़्रेंस में ईरान से लगभग एक हज़ार बुद्धिजीवी तथा दुनिया भर के लगभग तीन सौ से ज़्यादा बुद्धिजीवी और राजनेता हिस्सा ले रहे हैं। काफ़्रेंस में हिस्सा लेने वाले 17 रबीउल अव्वल को इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात करेंगे। दुनिया ख़ास कर इस्लामी दुनिया के मौजूदा हालात के दृष्टिगत यह कांफ़्रेंस बहुत महत्त्वपूर्ण है। पहली एकता काफ़्रेंस सन 1986 में इस्लामी इंक़ेलाब के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी र.ह की तरफ़ से 12 से 17 रबीउल अव्वल को एकता सप्ताह ऐलान किए जाने के बाद आयोजित हुई थी। उस समय से लेकर अब तक यह कांफ़्रेंस हर साल तेहरान में आयोजित होती है।..........166