सीरिया में आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध सेना की सफल कार्यवाहियों के बीच गृह मंत्रालय ने विदेशों में रह रहे विरोधी नेताओं को राष्ट्रीय संवाद में भाग लेने का निमंत्रण दिया है।
सीरियाई गृह मंत्रालय ने कहा है कि वार्ता में रूचि रखने वाले सरकार विरोधी नेताओं की स्वदेश वापसी का प्रबंध किया जाएगा।
सीरिया की सरकार समाचार एजेंसी साना ने गृह मंत्रालय के हवाले से घोषणा की है कि सरकार की ओर से राजनैतिक संकट समाप्त करने की योजना के अंतर्गत यह क़दम उठाया जा रहा है।
उधर फ़्रांस का कहना है कि सीरिया में जारी परिवर्तन पेरिस सरकार की अपेक्षा के बिल्कुल विपरीत जा रहा हैं और राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार का गिरना असंभव प्रतीत होने लगा है। फ्रांस के विदेश मंत्री लारेन्ट फ़ेबियस ने कहा कि मामला आगे नहीं बढ़ रहा है और बश्शार असद की सरकार का पतन तथा विरोधियों की सरकार का गठन व्यवहारिक नहीं हो सका है।
............
166