23 जनवरी 2013 - 20:30

ईरान के राष्ट्रपति ने शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल बनाने हेतु मुसलमानों की एकता पर बल दिया है......

ईरान के राष्ट्रपति ने शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल बनाने हेतु मुसलमानों की एकता पर बल दिया है।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने राजधानी तेहरान में इस्लामी देशों की सशस्त्र सेनाओं के पहले अंतर्राष्ट्रीय क़ुरआनी मुक़ाबले के समापन समारोह में भाषण करते हुए पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के शुभ जन्म दिवस की बधाई देते हुए सभी मुसलमानों के बीच एकता को सुदृढ़ बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मुसलामनों के बीच शीया और सुन्नी की बहस, इस्लाम के शत्रुओं ने छेड़ी है और इसका लक्ष्य उनके बीच फूट डालना है। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा कि जाति, पंथ और क़बीले संबंधी सभी विवाद इस्लाम के शत्रुओं द्वारा फैलाए गए हैं और पैग़म्बरे इस्लाम तथा क़ुरआने मजीद सभी मुसलमानों के साथ ही यहूदियों, ईसाइयों और धरती पर मौजूद सभी मनुष्यों से संबंधित हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, समस्त लोगों के लिए भलाई, सम्मान, न्याय व सुंदर व्यक्तित्व की कामना करता है और ईरान की इस्लामी क्रांति का मूल संदेश व निमंत्रण, इस्लाम, क़ुरआन व संपूर्ण मनुष्य की ओर निमंत्रण है।............166