ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में विदेशी शक्तियों की उपस्थिति, क्षेत्रीय जनता के लिए हानिकारक है।
ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने इस्लामी देशों की सशस्त्र सेनाओं के पहले अंतर्राष्ट्रीय क़ुरआनी मुक़ाबले के समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्र में विदेशियों की सैन्य उपस्थिति के बारे में सचेत करते हुए क्षेत्रीय देशों से कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र से बाहरी शक्तियों को निकालने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने तुर्की व सीरिया की सीमा पर पेट्रियट मीज़ाईल स्थापित किए जाने के बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इस संबंध में अपनी नीति की घोषणा कर दी है और वह इसे लाभदायक क़दम नहीं समझता। इस अवसर पर इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के उपकमांडर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने भी कहा कि साम्राज्य ने इस्लामी प्रतिरोध को विफल बनाने के लिए अपने सभी नए पुराने हथकंडे अपनाए किंतु वह अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो सका।
..............
166