23 जनवरी 2013 - 20:30

सीरिया में विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही जरी है....

सीरिया में विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही जरी है।बृहस्पतिवार को सीरियाई सेना ने हलब नगर के बाहर कुवैरिस एयरपोर्ट के निकट एक झड़प में अलक़ायदा से जुड़े अन्नुसरह नामक संगठन के सादिक़ शहाबी नामक कमांडर सहित कई आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादी, एयरपोर्ट पर क़ब्ज़ा करने के प्रयास में थे। झड़प में दो लीबियाई आतंकवादी मारे गए हैं जो सीरिया में बश्शार असद सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं।हलब के शैख़ सईद क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार की सुबह सेना और आतंकवादियों के बीच ज़ोरदार लड़ाई हुई जो अंतिम सूचना मिलने तक जारी थी। हलब के रामूसा क्षेत्र में भी झड़प जारी है। हलब के कुछ और क्षेत्रो में भी झड़पें हो रही हैं।..........166