21 जनवरी 2013 - 20:30

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस पास के इलाक़ों तथा उत्तरी इराक़ में आतंकवादी बम विस्फोटों में कम से कम 18 व्यक्ति हताहत और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं...........

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस पास के इलाक़ों तथा उत्तरी इराक़ में आतंकवादी बम विस्फोटों में कम से कम 18 व्यक्ति हताहत और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।मंगलवार को बग़दाद के दक्षिण में स्थित महमूदिया क़स्बे में एक आतंकवादी ने विस्फोटक पदार्थ से भरी एक कार को उड़ा दिया जिसमें 5 व्यक्ति हताहत और 14 अन्य घायल हुए।इस घटना के थोड़ी देर बाद बग़दाद के उपनगरीय इलाक़े ताजी में एक सैन्य चौकी के निकट आतंकवादी कार बम का विस्फोट हुआ जिसमें 7 व्यक्ति हताहत और 20 अन्य घायल हुए।एक और आतंकवादी कार बम का विस्फोट उत्तरी बग़दाद के शोला इलाक़े में एक बाज़ार के निकट हुआ। इस आतंकवादी हमले में 5 व्यक्ति हताहत और 12 अन्य घायल हुए।इस बीच पूर्वी प्रांत दियाला में फ़ायरिंग और बम विस्फोटों की घटना में एक व्यक्ति हताहत और कम से कम 6 अन्य घायल हो गए।इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अमरीका की नीतियों को व्यवहारिक बनाने वाले तथा आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देश के रूप में सउदी अरब और क़तर, इराक़ में संकट के मुख्य तत्व हैं।..............166