21 जनवरी 2013 - 20:30

हज़ारों अमेरिकियों ने वाशिंग्टन में प्रदर्शन करके अमेरिका द्वारा इस्राईल का आर्थिक सपोर्ट किये जाने की निंदा की......

हज़ारों अमेरिकियों ने वाशिंग्टन में प्रदर्शन करके अमेरिका द्वारा इस्राईल का आर्थिक सपोर्ट किये जाने की निंदा की। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हजारों अमेरिकी शहरियों ने वाशिंग्टन में अमेरिका द्वारा ज़ायोनी हुकूमत को आर्थिक हिमायत की निंदा की और इस बात को लेकर ओबामा की भी निंदा कि ऐसे हालात में इस्राईल के सपोर्ट की कोई ज़रूरत नहीं है जब ख़ुद अमेरिकी लोगों को तरह तरह की कठिनाइयों का सामना है। प्रदर्शनकारियों ने इसी तरह इस्राईल द्वारा फिलिस्तीन की बेगुनाह पब्लिक पर हमले की भी निंदा की। एक प्रदर्शनकारी इब्राहीम ओवैस ने कहा कि अमेरिका, इस्राईल की मदद करके वास्तव में फिलिस्तीनी पब्लिक का क़त्ल और उनके घरों को ख़राब करने में इस्राईल की मदद कर रहा है और यह वह चीज़े है जो शांति व सुरक्षा स्थापित होने में रूकावट बनी हुई है।

..............
166