21 जनवरी 2013 - 20:30

अमेरिका में एक राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि इस्लाम और मुसलमानों की बढ़ती हुई सियासी ताक़त ज़ायोनी शासन और अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी मुल्कों को गंभीर चिंता में डाल दिया है.......

अमेरिका में एक राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि इस्लाम और मुसलमानों की बढ़ती हुई सियासी ताक़त ज़ायोनी शासन और अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी मुल्कों को गंभीर चिंता में डाल दिया है।अमेरिका में इस्लामी स्टेडिंग सेंटर के लेखक और विश्लेषक क्वीन बार्ट ने प्रेस टीवी से बातचीत में कहा कि पश्चिमी देशों को इस्लामी दुनिया में पैदा हुई इस्लामी जागरूकता ने गंभीर चिंता में डाल दिया है जबकि उन्हें यह भी डर है कि मुसलमान, आबादी के लिहाज़ से भी दूसरों से बढ़त न बना लें क्योंकि दुनिया में दूसरे धर्मों के मुक़ाबले में इस्लाम धर्म के मानने में आई बढ़ोतरी की स्पीड बहुत ज़्यादा है। बार्ट ने कहा कि पश्चिमी मुल्क कुछ इस्लामी देशों का समर्थन करके उन्हें दूसरे इस्लामी मुल्कों से जंग के लिए तैयार करते हैं और इस तरह इस्लामी देशों के बीच फूट डाल कर अपनी हुकूमत बचाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने अमेरिका के व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि वह कुछ मुल्कों में विरोधियों का समर्थन करता है जबकि कुछ दूसरे मुल्कों में हुकूमतों को विरोधियों के मुक़ाबले में मदद करता है।