18 जनवरी 2013 - 20:30

रूसी विशेषज्ञ वेलादिमीर यूसीफ ने कहा कि सामूहिक विनाश के हथियारों के हराम होने पर आधारित ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का फतवा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने का स्पष्ट प्रमाण है........

रूस ने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है। रूसी विशेषज्ञ वेलादिमीर यूसीफ ने कहा कि सामूहिक विनाश के हथियारों के हराम होने पर आधारित ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का फतवा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान वह पहला देश है जिसने मध्यपूर्व को परमाणु रहित बनाये जाने का प्रस्ताव दिया है। रूसी विशेषज्ञ वेलादिमीर यूसीफ ने ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी के राजनीति से प्रेरित दृष्टिकोणों की आलोचना करते हुए कहा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि एजेन्सी, ईरान के साथ अपनी रचनात्मक सहकारिता की अनदेखी करती है। उन्होंने कहा कि ईरान और एजेन्सी के मध्य अंतिम समझौते पर पहुंचने का एकमात्र मार्ग यह है कि एजेन्सी दबावों से दूर रहकर अपने दायित्वों का निर्वाह करे। उन्होंने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली वार्ता के बारे में कहा कि ईरान ने वार्ता हेतु अपनी तत्परता की घोषणा कर दी है पंरतु पश्चिमी पक्ष वार्ता के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने ईरान से एजेन्सी की मांग को राजनीति से प्रेरित बताया और ईरान के विरुद्ध अमेरिका एवं यूरोप के एकपक्षीय प्रतिबंध की निंदा करते हुए कहा कि ईरान ने अपने शत्रुओं के प्रयासों के विपरीत विभिन्न क्षेत्रों में ध्यानयोग्य प्रगति कर ली है। 

.............
166