18 जनवरी 2013 - 20:30

दो महीने पहले, ईरान में तैनात हिंदुस्तानी राजदूत के हुरमुज़गान सूबे के गवर्नर से दूसरी मुलाकात में कुछ ध्यान देने लायक बातें नज़र आती हैं।

दो महीने पहले, ईरान में तैनात हिंदुस्तानी राजदूत के हुरमुज़गान सूबे के गवर्नर से दूसरी मुलाकात में कुछ ध्यान देने लायक बातें नज़र आती हैं। बंदर अब्बास से फार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तानी राजदूत ने हुरमुज़गान सूबे में सफ़र के अवसर पर सूबे के गवर्नर से मुलाकात के दौरान कुछ दिलचस्प पहलुओं की ओर इशारा किया।उन्होंने अपनी बात के दौरान क़ुम और मशहद जैसे मज़हबी शहरों के दौरे और आयतुल्लाह मरअशी नजफ़ी और इमाम रेज़ा (अ) की लाइब्रेरियों के देखने की बात की। उन्होंने अपनी बात के दौरान दोनों मुल्कों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते की ओर इशारा करते हुए कहा सतरहवीं शताब्दी तक फारसी भाषा भारतीयों की असली भाषा थी।हिंदुस्तानी राजदूत ने जिनकी कोशिश यह थी कि अपनी बातचीत के दौरान फ़ारसी के वाक्यों का इस्तेमाल करें, कहा: ज़िंदगी, ताजिर, तिजारत आदि जैसे शब्द फारसी और हिन्दी भाषाओं संयुक्त रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। हिंदुस्तानी राजदूत ने अपनी बात के दौरान कहा कि मौजूदा हिंदुस्तानी विदेश मंत्री मिस्टर सलमान खुर्शीद का फैमिली नाम भी फारसी ज़बान का है और वह पारिवारिक रूप से ईरानियों से करीब हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बंदर अब्बास में स्थित हिंदुओं के मंदिर का निरीक्षण किया है।जनाब राजदूत ने ईरान में पूंजी निवेश के लिए इस्फ़हान, तबरेज़ और तेहरान से ज़्यादा उपयोगी बंदरअब्बास को बताया।उन्होंने अपनी बात के दौरान कहा कि हिंदुस्तान की कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष और देश की एटामिक एनर्जी एजेंसी के पहले अध्यक्ष भी ईरानी थे। ईरान में हिंदुस्तानी राजदूत ने कहा कि हिंदुस्तान के पहले फौजी मार्शल और इंदिरा गांधी के पति भी ईरान जाति थे।हिंदुस्तानी राजदूत के अनुसार पूर्व भारतीय राष्ट्रपति ने ईरान के राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर से मुलाकात के दौरान कहा था कि वह फारसी भाषा सीख रही हैं।राजदूत ने कहा कि उन्होंने तेहरान में राष्ट्रपति मिस्टर अहमदीनेजाद से मुलाकात के दौरान अकबर बादशाह की चार सौ साल पुरानी संपत्ति में मौजूद दीवाने हाफ़िज़ ईरानी राष्ट्रपति को बतौर गिफ़्ट पेश किया था। उन्होंने कहा कि मैंने भी अंग्रेजी में दीवान हाफ़िज़ हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री को गिफ़्ट दिया है।.............166