चीन ने कहा है कि एटमी हथियारों के हराम होने पर ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के फ़त्वे और उसे एक अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज के तौर पर दर्ज किए जाने का समर्थन करेगा।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कल रात कहा कि चीन, सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई के फ़तवे को एक अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज के रूप में रिकॉर्ड करने का समर्थन करेगा। "होंगे ली" ने "एनपीटी" में ईरान के शामिल होकर इंटर-नेशनल एटमी एजेंसी से सहयोग की ओर इशारा करते हुए कहा कि चीन इस समस्या की बड़ी अहमियत का कायल है। सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई के फ़तवे को अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज के रूप में पेश करना चाहता है।
याद रहे ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने परमाणु हथियारों के हराम होने पर आधारित सुप्रीम लीडर के फ़तवे को अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज के रूप में दर्ज करने का प्रस्ताव दिया था।
........
166