नजफ़ः उल्मा, सियासी लीडरों, पार्लिमेंट मिम्बर्स ने मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह सीस्तानी का हवाला देते हुए इराक़ के मौजूदा संकट और विरोध प्रदर्शनों के ख़त्म करने की ताकीद की।
इन निर्देशों को पिछले सप्ताह कर्बला के इमामे जुमा और आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम शेख अब्दुल महदी कर्बलाई द्वारा नमाजे जुमा के ख़ुत्बे में पढ़े गये।
इराक़ के सुन्नी बहुल इलाकों में प्रदर्शनों और संकट के ख़ात्मे के हवाले से हज़रत आयतुल्लाह सीस्तानी के निर्देश यह हैं।
1. सारी सियासी पार्टियाँ, सरकार और न्यायालय के आफ़ीसर्स ज़िम्मेदारियों के निभाने में एक दूसरे पर आरोप लगाने से बाज़ आयें।
2. प्रदर्शन करने वालों की मांगों की क़ानून के दायरे में रहते हुए जांच पड़ताल की जाए।
3. समाज में हर तरह के मतभेद और लड़ाई झगड़े से दूरी करते हुए हालात पर क़ाबू पाने की कोशिश की जाये।
4. शांति स्थापित करने में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस सम्मानपूर्वक पेश आए और प्रदर्शनकारियों से टकराने से दूरी की जाये।
5. संविधान की सुरक्षा की जाये और सियासी तब्दीली के नाम पर पार्टियों के हित को पूरा करने के लिये ग़लत फ़ायदा न उठाया जाए।
........
166