तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी की इमामत में अदा की गई। ख़तीबे नमाज़े जुमा तेहरान ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए अमेरिका को आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती बताया। ख़तीबे जुमा तेहरान ने पाकिस्तान, इराक और सीरिया में मुसलमानों के बर्बर नरसंहार की निंदा करते हुए कहा कि इलाक़े में सक्रिय आतंकवादी अमेरिका की आर्थिक और फौजी समर्थन से उसी के मक़सद को पूरा करने के लिए मुसलमानों का नरसंहार कर रहे हैं। आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने कहा कि इलाक़े के कुछ अरब मुल्क भी अमेरिका की साजिशों और जुर्मों का सपोर्ट करते हुए सीरिया और इराक और पाकिस्तान में अपराध कर रहे हैं।ख़तीबे जुमा तेहरान ने कहा कि वर्ल्ड साम्राज्य और ज़ायोनी हुकूमत इस्लाम की विरोधी और इलाक़े में इस्लामी जागरूकता से डरे हुए हैं इसलिए मुसलमानों की एकता को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दो हज़ार नौ में दसवें राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने वाली साज़िशों के ओर इशारा करते हुए कहा कि विदेशों से गाइड की गई यह साज़िशें तीस दिसंबर को ईरानी क़ौम के महान कारनामे से नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि इस साल भी ईरानी क़ौम को पिछले सालों की तरह अगले महीने इस्लामी इंक़ेलाब की वर्षगांठ के अवसर पर रैली में भागीदारी करनी चाहिए ताकि दुश्मन की साज़िश नाकाम बनाई जाए। आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने अगले राष्ट्रपति चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान में चुनाव हमेशा आज़ाद और निष्पक्ष रहे हैं और ईरानी क़ौम ने इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी के बाद तीस बार चुनाव में हिस्सा लिया है और इस बार भी ईरानी क़ौम हमेशा की तरह इस्लामी सरकार और इस्लामी इंक़ेलाब से अपनी वफ़ादारी का सबूत देगी।........166
17 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 382834
तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी की इमामत में अदा की गई। ख़तीबे नमाज़े जुमा तेहरान ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए अमेरिका को आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती बताया.......