16 जनवरी 2013 - 20:30

पाकिस्तान में सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने वाले धार्मिक बुद्धिजीवी डॉ. ताहिरूलकादरी और सरकारी टीम के बीच बातचीत सफल हो गयी है.......

 पाकिस्तान में सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने वाले धार्मिक बुद्धिजीवी डॉ. ताहिरूलकादरी और सरकारी टीम के बीच बातचीत सफल हो गयी  है। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार वार्ता को लिखित रूप दे दिया गया है और  सरकारी टीम और  ताहिरूलकादरी के बीच समझौता 3 पृष्ठों पर आधारित है।  ताहिरूलकादरी और सरकारी  टीम ने मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जबकि समझौते का मसौदा हस्ताक्षर के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के पास भेजा गया है।  प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के साथ ही धरने की समाप्ति की घोषणा  की जाएगी। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार वार्ता के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को वार्ता में की प्रगति से फोन द्वारा अवगत कराया जाता रहा।      याद रहे मेनहाजुल क़ुरआन आंदोलन के प्रमुख डॉक्टर ताहिरुल कादरी के  लगभग एक लाख समर्थक लांग मार्च करके सोमवार की रात इस्लामाबाद पहुंचे थे तब से वे वहीं डटे हैं। संसद भवन के सामने भाषण देते हुए डॉक्टर ताहिरुल क़ादरी  ने संसद, विधानसभाओं को भंग करने और सरकार के त्याग पत्र सहित कई मांगें रखी थीं। कादरी ने कहा था कि यदि विधान सभाएं भंग न की गयी तो जनता स्वंय निर्णय लेगी। ताहिरुल कादरी के समर्थकों और पुलिस के मध्य इस्लामाबाद में झड़प भी हुई थीं और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसूं गैस के गोले दागे थे जिसके उत्तर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ में किसी ने हवाई फायरिंग की जिसके बाद उन्हें कड़ा रुख अपनाना पड़ा।     याद रहे पाकिस्तान में चार महीने के भीतर चुनाव होने वाले हैं किंतु क़ादरी उससे पहले ही सरकार भंग कराने का प्रयास कर रहे थे। तहरीक मिनहाजुल कुरान नामक संगठन चलाने वाले कादरी पिछले महीने ही कनाडा से पाकिस्तान वापस गये हैं और इस देश की राजनीति में पूरी शक्ति से प्रविष्ट हो गये। कुछ लोग डॉक्टर कादिरी की अचानक देश वापसी, राजनीति में कूदने के निर्णय और उन्हें प्राप्त गुप्त समर्थन के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न कर रहे हैं।..........166