15 जनवरी 2013 - 20:30

सऊदी अरब में एक सौ से अधिक उल्मा ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की ग़ैर क़ानूनी गिरफ्तारी पर सरकार को चेतावनी देते हुए हिरासत में लिए गए सियासी कैदियों की तुरंत रिहाई की मांग की है......

सऊदी अरब में एक सौ से अधिक उल्मा ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की ग़ैर क़ानूनी गिरफ्तारी पर सरकार को चेतावनी देते हुए हिरासत में लिए गए सियासी कैदियों की तुरंत रिहाई की मांग की है। अल-आलम टीवी के अनुसार सऊदी अरब के अल-कसीम सूबे के उल्मा ने एक बयान जारी करके राजनीतिक कार्यकर्ताओं की ग़ैर क़ानूनी गिरफ्तारी पर सरकार को कड़ी चेतावनी दी और मांग की कि जेलों में बंद सियासी कैदियों से इंसाफ़ किया जाये और बेगुनाह कैदियों को रिहा किया जाए। अपने बयान में सऊदी अरब के उल्मा ने राजनीतिक कैदियों के मसले को मुल्क के लोगों के लिए सख्त चिंता का कारण बताते हुए ऑले सऊद सरकार को चेतावनी दी कि पब्लिक की मांगों को टालने से देश में विरोध प्रदर्शनों और धरनों में बढ़ोतरी आ सकती है।सऊदी अरब में मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि 30 हज़ार से अधिक लोग केवल बयान देने के कारण जेलों में बंद हैं लेकिन सऊदी अरब की होम मिनिस्टरी इस संबंध में किसी भी तरह के आंकड़ों का ऐलान नहीं कर रही है।..........166