नजफ़े अशरफ़ के दीनी मदरसों के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने पाकिस्तान में शिया जातिसंहार और क्वेटा की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इराक की न्यूज़ एजेंसी शफ़क़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार नजफ़े अशरफ़ के दीनी मदरसों के सैकड़ों पाकिस्तानी और इराकी तल्बा (स्टूडेंट्स) ने सोमवार को नजफ़े अशरफ़ में विरोध रैली निकाल कर पाकिस्तान में शिया नरसंहार की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर शिया आलिमे दीन आयतुल्लाह बशीर नजफ़ी ने क्वेटा घटना में शहीद होने वाले लोगों के परिजनों और पाकिस्तानी पब्लिक से हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए पाकिस्तान सरकार से मांग की कि पाकिस्तानी नागरिकों और शिया मुसलमानों को सुरक्षा दिये जाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।स्रोतः भारत में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि के कार्यालय की साइट.............166
15 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 382300
नजफ़े अशरफ़ के दीनी मदरसों के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने पाकिस्तान में शिया जातिसंहार और क्वेटा की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया