सीरिया के प्रधान मंत्री वाएल अलहलक़ी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को तेहरान आए हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह ईरानी अधिकारियों से आपसी हितों से संबंधित मामलों तथा क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
तेहरान पहुंचने पर ईरान के परिवहन एवं आवास मंत्री अली नीकज़ाद, तेहरान में सीरिया के राजदूत हामिद हसन, फ़िलिस्तीनी राजदूत सलाह ज़वावी सहित राष्ट्रपति कार्यालय एवं विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पहुंचे।
सीरियाई प्रधान मंत्री दस अधिकारियों के साथ ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा रहीमी के निमंत्रण पर तेहरान आए हैं।
अपनी यात्रा के दौरान वाएल अलहलक़ी ईरानी अधिकारियों से सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद की शांति योजना पर भी चर्चा करेंगे।
.............
166