13 जनवरी 2013 - 20:30

सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी ने राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंट में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के बारे में उनका विचार जाना है.....

सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी ने राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंट में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के बारे में उनका विचार जाना है।
सूचना के अनुसार बश्शार असद ने कहा है कि उनके लिए राष्ट्रपति का पद महत्वपूर्ण है किंतु जनता की मांगों और देश के हितों की रक्षा उनके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति बश्शार असद ने अख़ज़र इब्राहीमी से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे देश की कश्ती को डूबते हुए छोड़ कर नहीं जाएंगे। इस बीच अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा है कि तुर्की और क़तर, सीरिया में लड़ने वाले सशस्त्र गुटों का समर्थन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के माध्यम से भी तुर्की और क़तर को इस बात पर तैयार नहीं कर सकते वे सीरिया में सशस्त्र गुटों का समर्थन बंद कर दे। 
.........
166