अंतर-राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन "एमनीस्टी इंटर-नेशनल" ने सऊदी अरब में गिरफ्तार की गई महिलाओं की रिहाई की मांग की है। अल-आलम टीवी रिपोर्ट के अनुसार एमनीस्टी इंटर-नेशनल ने आज एक बयान जारी करके सऊदी अरब में ऑले सऊद अधिकारियों के हाथों गिरफ्तार होने वाली महिलाओं की रिहाई की मांग की है।एमनीस्टी इंटर-नेशनल ने अपने बयान में सऊदी अधिकारियों से मांग की है कि गिरफ्तार की गयीं 18 महिलाओं को रिहा किया जाए। इस बयान के अनुसार ऑले सऊद सरकार के पिठ्ठुओं ने कुछ दिनों पहले सऊदी शहर अल-बुरीदेह में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली 18 महिलाओं और 10 बच्चों को गिरफ़तार कर लिया था। यह ऐसी स्थिति में है कि सऊदी नागरिकों की गिरफ्तारी के खिलाफ सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों में प्रदर्शन में बढ़ोतरी हो रही है।.........166
10 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 380771
अंतर-राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन "एमनीस्टी इंटर-नेशनल" ने सऊदी अरब में गिरफ्तार की गई महिलाओं की रिहाई की मांग की है।