9 जनवरी 2013 - 20:30

पाकिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में पचास से अधिक व्यक्ति हताहतव घायल हुए हैं...........

पाकिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में पचास से अधिक व्यक्ति हताहतव घायल हुए हैं।पाकिस्तान के कोएटा शहर में हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी सहित 11 लोग मारे गए। बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी कोएटा के बाचा ख़ान चौक पर हुए इस विस्फोट की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के समय कई बाज़ारों से घिरे इस चौक पर काफी भीड़ थी। निकट के अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एक बच्चे और फ्रंटियर कोर के जवान सहित 11 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लोगों को घायल अवस्था में लाया गया है। उनमें कई बच्चे और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट रिमोट कंट्रोल की सहायता से किया गया है और उसे एक कार के नीचे लगाया गया था। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि हमले में 20 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया गया है। विस्फोट से करीब 10 कारें, कई मोटरसाइकिलें, कई दुकानें और आस-पास के घरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। उधर स्वात के केंद्र में भी एक विस्फोट हुआ है जिसमें 17 व्यक्ति हताहत व चालीस से अधिक घायल हुए हैं। यह विस्फोट तख़ताबंद रोड पर स्थित एक तबलीग़ी केंद्र में हुआ। कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। ............166