4 जनवरी 2013 - 20:30

ब्रेन हैमरेज के बाद जर्मनी के अस्पताल में भर्ती जलाल तालेबानी इलाज कर रही चिकित्सा टीम के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि जलाल तालेबानी कठिन दौर से गुज़र चुके हैं और अब उनकी स्थिति संतोषजनक है.............

इराक़ के राष्ट्रपति जलाल तालेबानी की स्थिति में सुधार के समाचार हैं। ब्रेन हैमरेज के बाद जर्मनी के अस्पताल में भर्ती जलाल तालेबानी इलाज कर रही चिकित्सा टीम के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि जलाल तालेबानी कठिन दौर से गुज़र चुके हैं और अब उनकी स्थिति संतोषजनक है। जलाल तालेबानी को गत 20 दिसम्बर को जर्मनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 79 वर्षीय तालेबानी को साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगस्त वर्ष 2008 में उनका दिल का आप्रेशन हो चुका है जिसके बाद उनका इलाज जार्डन में हुआ था। उन्हें इलाज के लिए अमरीका तथा कई यूरोपीय देशों के अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। ............... 166