तुर्की में अमरीकी दूतावास ने घोषणा की है कि इस देश में पेट्रियट मिसाइल व्यवस्था लगाने के दृष्टिगत निकट भविष्य में ४०० अमरीकी सैनिक तुर्की भेजे जाएंगे। शनिवार को जारी होने वाले इस बयान में इसी प्रकार कहा गया है यह सैनिक पेट्रियट मिसाइलों के संचालन के लिए तुर्की में तैनात किये जाएंगे । इस से पूर्व भी २७ अमरीकी सैनिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तुर्की के ग़ाज़ी अन्तफ प्रान्त पहुंचाए गये जहां पेट्रियट मिसाइल स्थापित की जा रही है। याद रहे तुर्की ने सीरिया की ओर से मिसाइल आक्रमण के बहाने नेटो से ६ पेट्रियट मिसाइ स्थापित करने की मांग की थी जिसे नेटो ने स्वीकार कर लिया। तुर्की की सरकार के इस निर्णय का तुर्की की जनता की ओर से व्यापक विरोध हो रहा है किंतु आम तौर पर यह समझा जा रहा है कि तुर्की में पेट्रियट मिसाइल की स्थापना, इस्राईल की सुरक्षा के लिए पश्चिम की योजना का एक भाग है। तुर्की में पेट्रियट मिसाइल स्थापित करने के निर्णय का ईरान, रूस और चीन ने भी कड़ा विरोध किया है। इन देशों का कहना है कि नेटो इस कार्यवाही से तुर्की को सीरिया के विरुद्ध युद्ध की ओर ढकेल रहा है। ............... 166
4 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 378877
तुर्की में अमरीकी दूतावास ने घोषणा की है कि इस देश में पेट्रियट मिसाइल व्यवस्था लगाने के दृष्टिगत निकट भविष्य में ४०० अमरीकी सैनिक तुर्की भेजे जाएंगे.....