4 जनवरी 2013 - 20:30

ईरान और भारत, ईरान, पाकिस्तान भारत गैस लाइन परियोजना पर पहली तिमाही के भीतर चर्चा कर सकते हैं............

ईरान और भारत, ईरान, पाकिस्तान भारत गैस लाइन परियोजना पर पहली तिमाही के भीतर चर्चा कर सकते हैं। भारत के विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि लागत तथा कुछ बाकी मुद्दों को अभी सुलझाया जाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे संयुक्त आयोग की बैठक होनी है, जिसमें इन मुद्दों को उठाया जाएगा। याद रहे इस गैस पाइप लाइन को लेकर अमरीका भारत और पाकिस्तान पर आंरभ से ही दबाव डालता रहा है। ईरान व पाकिस्तान इस परियोजना से संबधित समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। भारत गैस पाइप लाइन में अपनी ओर से विलंब का कारण सुरक्षा संबंधी चिताओं को बताता है। भारतीय विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि ईरान के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श में गैस पाइप लाइन का मुद्दा नहीं उठा किंतु यह उन मुद्दों में से एक है जिनका निपटारा करना होगा। फार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार ईरान व भारत के मध्य यह बैठक वर्ष की पहली तिमाही में होने की संभावना है। ................ 166