4 जनवरी 2013 - 20:30

इराक के पवित्र शहेर सामर्रा में रसूले इस्लाम स.अ. के बेटे हज़रत इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के मुबारक रौज़े पर आतंकवादी हमला हुआ है.....

इराक के पवित्र शहेर सामर्रा में रसूले इस्लाम स.अ. के बेटे हज़रत इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के मुबारक रौज़े पर आतंकवादी हमला हुआ है। ब्राता समाचार एजेंसी ने ऐलान किया कि सामर्रा के अलवहदा इलाक़े में स्थित दसवें इमाम हज़रत अली नक़ी अलैहिस्सलाम के मुबारक रौज़े पर अज्ञात आतंकवादियों द्वारा रॉकेटों से हमला हुआ जो रौज़े के निकट के इलाक़ों में आकर गिरे लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। उधर बगदाद के अलजदीदा एरिये में कर्बला के ज़ायरीन पर आतंकवादियों ने बम हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ायरीन की एक बस के रास्ते में बम विस्फोट किया गया जिसके नतीजे में 4 ज़ायरीन ज़ख़्मी हुए। इराक़ से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार मूसेल के दक्षिण क्षेत्र में बंदूकधारियों ने पुलिस के एक चेक पोस्ट पर हमला किया जिसके नतीजे में दो पुलिसकर्मी सहित 3 लोग ज़ख़्मी हुए। ............ 166