2 जनवरी 2013 - 20:30

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने आयतुल्लाह मुज्तबा तेहरानी की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई.....

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने आयतुल्लाह मुज्तबा तेहरानी की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई। इस अवसर पर देश के सीनियर अधिकारियों और मरहूम आयतुल्लाह मुजतबा तेहरानी के हजारों शागिर्दों और लोगों की एक बड़ी संख्या मौजूद थी। ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने कल अपने संदेश में आयतुल्लाह मुजतबा तेहरानी के देहांत को हौज़ाते इल्मिया, उल्मा और तेहरान के लोगों के लिए बड़ा नुकसान बताया था। आयतुल्लाह मुज्तबा को तेहरान (ईरान) के मराजए तक़लीद में गिना जाता था, आप अख़्लाक़ के उस्ताद भी थे। वह डेढ़ महीने से बीमार चल थे और बुधवार को पचहत्तर साल की उम्र में इस दुनिया से कूच कर गये। मरहूम आयतुल्लाह मुजतबा तेहरानी के अंतिम संस्कार से पहले तेहरान के मुतह्हरी मदरसे में मजलिस हुई जिसमें अहलेबैत अ. की मुसीबतों को बयान किया गया। ............ 166