दक्षिणी इराक़ में कई बम ब्लास्टों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के दसियों ज़ाएरीन शहीद व ज़ख़्मी हो गये हैं। अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह ब्लास्ट इराक़ के बाबिल स्टेट के अलमहावील इलाक़े में इमाम हुसैन अ. के ज़ाएरीन के रास्ते में हुआ जिसके दसियों लोग शहीद और ज़ख़्मी हो गये हैं लेकिन सही संख्या का पता नहीं चल सका है। इराक़ के पाक शहेर कर्बला में इमाम हुसैन का चेहल्लुम श्रद्धा और शानव शौकत के साथ मनाने के लिए दसियों लाख की संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। इराक़ी अफ़सरों ने बताया कि विश्व भर से ज़ाएर, कर्बला पहुंच रहे हैं। इराक़ के भीतर ज़ाएर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके भी कर्बला पहुंचते हैं। ज़ाएरीन पर आतंकवादी तत्वों ने हमले भी किए हैं जिनमें दर्जनों लोग शहीद हो चुके हैं। इतवार और सोमवार को भी अलग अलग घटनाओं में ३० से अधिक लोग शहीद और 83 अन्य ज़ख़्मी हो गए। पिछले साल इराक़ी प्रशासन ने चेहल्लुम के अवसर पर कर्बला और आसपास के इलाक़ों में 35 हज़ार सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। .............. 166
2 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 378294
दक्षिणी इराक़ में कई बम ब्लास्टों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के दसियों ज़ाएरीन शहीद व ज़ख़्मी हो गये हैं.....