2 जनवरी 2013 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना का कहना है कि उसने अपने हालिया अभ्यास से सारे निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिए............

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना का कहना है कि उसने अपने हालिया अभ्यास से सारे निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिए। नौसेना के अभ्यास विलायत-91 के प्रवक्ता रियर एडमिरल रास्तगारी ने बुधवार को कहा कि युद्ध अभ्यास के दौरान लम्बी और मध्यम दूरी के मिसाइलों ने अपन लक्ष्यों को सफलता से ध्वस्त किया। उन्होंने स्थानीय रूप से निर्मित तारीपीडो के सफल परीक्षण की सराहना भी की। प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना अभी और भी अभ्यास करेगी जिसमें पनडुब्बियों, तारपीडो और ड्रोन विमानों का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाएगा। ज्ञात रहे कि ईरान की नौसेना ने विलायत-91 के नाम से छह दिवसीय युद्ध अभ्यास किया जिसका उद्देश्य ईरान की प्रतिरोधक क्षमता का प्रदर्शन करना था। यह युद्ध अभ्यास हुरमुज़ जलडमरू मध्य के पूर्वी भाग से लेकर ओमान सागर तक के व्यापक क्षेत्र में किया गया। युद्ध अभ्यास के दौरान स्थानीय रूप से तैयार किए गए सतह से हवा में मार करने वाले रअद मिसाइल और कम दूरी की मारक क्षमता वाले नस्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इसी प्रकार दूसरे अनेक मिसाइलों, ड्रोन विमानों, पनडुब्बियों तथा युद्धक जहाज़ों को भी प्रयोग किया गया। ............. 166