31 दिसंबर 2012 - 20:30

गुट निरपेक्ष आंदोलन ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में अवैध बस्तियों के निर्माण की ताज़ा योजना के लिए इस्राईल की निंदा की....

गुट निरपेक्ष आंदोलन ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में अवैध बस्तियों के निर्माण की ताज़ा योजना के लिए इस्राईल की निंदा की। सोमवार को न्यूयार्क में गुट निरपेक्ष के स्थायी प्रतिनिधियों ने एक बैठक के पश्चात जारी बयान में इस्राईल की निदां की। नैम ने इस्राईल की भूमि हड़पने की नीति को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध बताया। 120 सदस्यीय गुट निरपेक्ष ने इस्राईल से सभी अवैध निर्माण गतिविधियां रोकने की मांग की। इसके अतिरिक्त गुट निरपेक्ष ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की कि वह फ़िलिस्तीनियों पर थोपे गये प्रतिबंधों को उठाने के लिए इस्राईल पर दबाव डाले। संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से विरोध के बावजूद पिछले महीने ज़ायोनी अधिकारियों ने बड़ी ढिठाई से कहा कि वे फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 6500 आवासीय इकाइयों का निर्माण करेंगे। ज्ञात रहे वर्ष 1967 में इस्राईल द्वारा पूर्वी क़ुद्स और पश्चिमी तट के अवैध अतिग्रहण के पश्चात इन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर 120 अवैध बस्तियों में पांच लाख से अधिक ज़ायोनी रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सहित अधिकांश देश, पूर्वी क़ुद्स और पश्चिमी तट में ज़ायोनी बस्तियों को अवैध मानते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों पर इस्राईल ने 1967 के युद्ध में क़ब्ज़ा किया था और जनेवा कन्वेन्शन के अनुसार अतिग्रहित क्षेत्रों में निर्माण अवैध है। ............ 166