पाकिस्तान के सैकड़ों लोगों ने कोयटा नगर में प्रदर्शन करके इस देश में मारे जाने वाले शीया मुसलमानों की हत्या की भर्त्सना की। कोएटा नगर के प्रदर्शन कारियों ने पाकिस्तान की सरकार से मांग की है कि वह तुरंत कार्यवाही करके हिंसा को समाप्त करे। कोएटा नगर की भांति कराची और मुल्तान में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन आयोजित हुए थे। शीया मुसलमानों के धार्मिक नेताओं ने भी पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि एक विशेष आयोग गठित करके अल्प संख्यकों के विरुद्ध होने वाले आक्रमणों की जांच कराई जाये। ज्ञात रहे कि ३० दिसंबर को तीर्थ यात्रियों से भरी तीन बसों पर रिमोट कंट्रोल से बम से आक्रमण किया गया था जिसमें ३० व्यक्ति हताहत और ४५ अन्य घायल हो गये। ................. 166
30 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 377387
पाकिस्तान के सैकड़ों लोगों ने कोयटा नगर में प्रदर्शन करके इस देश में मारे जाने वाले शीया मुसलमानों की हत्या की भर्त्सना की....