29 दिसंबर 2012 - 20:30

बहरैन में जनता का कहना है कि उसकी क्रान्ति हर हाल में जारी रहेगी,,,,,,,,,

बहरैन में जनता का कहना है कि उसकी क्रान्ति हर हाल में जारी रहेगी। जनक्रान्ति के दौरान शहीद होने वालों के मामलों के संपर्क अधिकारी मक्की अहमद अबू ताकी ने कहा कि क्रान्ति रुकने वाली नहीं है और देश में जो कुछ भी हो रहा है उसका ज़िम्मेदार शाही शासन है। अबू ताकी ने कहा कि दस साल तक भी आंदोलन चलाना पड़े तो जनता पीछे नहीं हटेगी और सरकार की दमनकारी नीतियों जनता को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने वार्ता के बारे में कहा कि शाही सरकार वार्ता के मामले में गंभीर नहीं है वह केवल धोखा देने की चेष्टा में है। अबू ताकी ने कहा कि बहरैनी सरकार विदेशों से छापामारों को लाकर बहरैन की नागरिकता दे रही है और उनके माध्यम से बहरैनी जनता का दमन करना चाहती है। उन्होंने बताया कि देश के अनेक क्षेत्रों का परिवेष्टन सऊदी सैनिकों तथा बाहर से लाए गए लड़ाकों ने किया है। ........ 166