29 दिसंबर 2012 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के पवित्र रौज़े पर हुए आतंकवादी आक्रमण में चार लोग शहीद हुए हैं......

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के पवित्र रौज़े पर हुए आतंकवादी आक्रमण में चार लोग शहीद हुए हैं। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क़ में स्थित हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के पवित्र रौज़े पर आतंकवादियों ने राकेट से आक्रमण किया जिसमें चार लोग शहीद और कई अन्य घायल हुए हैं। सीरिया के सरकारी सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों ने रौज़े के निकट स्थित खेतों से राकेट फ़ायर किया है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी कई बार आतंकवादियों ने हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े पर आक्रमण किया है। दूसरी ओर सैयदा ज़ैनब क्षेत्र से लगे बहदलिया में भी आतंकवादियों ने राकेट से आक्रमण किया था जिसमें शनिवार को 15 लोग हताहत और घायल हुए थे ........ 166