29 दिसंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति पर कोई पर्दा नहीं डाल सकता....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति पर कोई पर्दा नहीं डाल सकता। शनिवार को तेहरान में जापान के नए राजदूत के प्रत्येय पत्र स्वीकार करते समय डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा कि कोई ही रुकावट ईरान की वैज्ञानिक प्रगति को प्रभावित नहीं कर सकती। डाक्टर अहमदीनेजाद ने ईरान और जापान के संबंधों के बारे में कहा कि दोनों देशों के सहयोग से विश्व शांति एवं सुरक्षा को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम जापान के साथ सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग विस्तृत करने में रूचि रखते हैं। इस अवसर पर जापान के राजदूत हानेडा ने कहा कि टोक्यो और तेहरान के आपसी संबंधों से दोनों देशों के आपसी हित पूरे होंगे। जापान के राजदूत ने जापान में मार्च 2011 में आई सुनामी के समय ईरान से मानवता प्रेमी सहायता भेजे जाने पर ईरान का आभार जताया। जापान के राजदूत हानेडा ने बल देकर कहा कि कूटनीतिक मार्गों से ही ईरान के परमाणु मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है। ............. 166