28 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 376721
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि है कि सीरिया के सरकार विरोधियों को अपने हथियार और इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाने की मांग छोड़ देनी चाहिए...........
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि है कि सीरिया के सरकार विरोधियों को अपने हथियार और इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाने की मांग छोड़ देनी चाहिए।
सर्गई लावरोव ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी से वार्ता के बाद पत्रकारों को बताया कि मास्को सीरिया में सैनिक हस्तक्षेप को अस्वीकार करता है और सभी अंतरराष्ट्रीय पक्षों ने भी हमें बताया है कि वे सीरिया में विदेशियों के सैनिक हस्तक्षेप के विरोधी हैं और इसी कारण वे एसे किसी निर्णय का समर्थन नहीं करेंगे जो सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की भूमिका प्रशस्त करता हो।
रूसी विदेशमंत्री ने इसी प्रकार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाए जाने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि बश्शार असद किसी भी दशा में त्यागपत्र नहीं देंगे और उनका उद्देश्य विद्रोहियों से सीरियाई जनता की सुरक्षा है और उनके रूख में परिवर्तन असंभव है।
उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर से लाभ उठाते हुए सीरियाई विद्रोहियों से मांग करता हूं कि वे अपने हथियार और बश्शार असद को हटाने की अपनी इच्छा छोड़ दें और अपनी विचारधारा का आधार सीरिया के भविष्य को बनाए।
............
166