सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा है कि सीरिया की स्थिति से सीरियाई जनता और अन्य देशों के लिए भी ख़तरा है। उन्होंने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीरिया की स्थिति से सीरियाई जनता और क्षेत्र के अन्य देश बल्कि पूरी दुनिया को ख़तरा है। उन्होंने आतंकवादी गुटों के विरोध पर सब की सहमति और हिंसा की समाप्ति और सीरियाई आतंकवादियों के लिए हथियारों की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि जेनेवा सम्मेलन में सीरिया संकट का समाधान पेश किया गया और वह यह है कि सीरिया संकट को समाप्त करने के लिए शांतिपूर्ण मार्ग अपनाया जाए। सूचना यह भी है कि अख़ज़र इब्राहीमी सीरिया संकट के संबंध में वार्ता के लिए रूस भी जाएंगे। ............. 166
27 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 376421
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा है कि सीरिया की स्थिति से सीरियाई जनता और अन्य देशों के लिए भी ख़तरा है..........