25 दिसंबर 2012 - 20:30

सीरिया की सरकार को गिराने के लिए ज़ायोनी और क़तरी अधिकारियों के मध्यस गुप्त वार्ता के समाचार प्राप्त हुए हैं......

सीरिया की सरकार को गिराने के लिए ज़ायोनी और क़तरी अधिकारियों के मध्यस गुप्त वार्ता के समाचार प्राप्त हुए हैं। लेबनान की अल ख़बर प्रेस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सीरिया सरकार को गिराने के लिए ज़ायोनी और क़तरी अधिकारियों के मध्य गुप्त वार्ता और प्रयासों का रहस्योद्घाटन किया है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के उप प्रधानमंत्री सिलवान शालोम और क़तरी अधिकारी तमीम बिन हमद ने हाल ही में मोरक्को के नगर दारुल बैज़ा में भेंट की थी। यह भेंटवार्ता क़तर के सुझाव पर हुई और इसका प्रबंध ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाद के एक पूर्व अधिकारी सैमुअल तूलीदानू ने किया था। इस भेंटवार्ता में सिलवान शालोम जो ज़ायोनी शासन का विदेशमंत्री भी है, कई संदेश लेकर गया था जो उसने क़तर के माध्यम से फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद को भिजवाए जबकि क़तर के अधिकारी ने भी कुछ संदेश ज़ायोनी अधिकारी को सौंपा जिनमें से एक में कहा गया है कि सीरिया में नई सरकार के सत्ता में पहुंचने के बाद फ़ार्स की खाड़ी के अरब देश पूर्ण और औपचारिक रूप से इस्राईल को स्वीकार कर लेंगे क्योंकि जब तक बश्शार असद सीरिया के राष्ट्रपति हैं सीरिया इस्राईल को स्वीकार नहीं करेगा और वास्तव में फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों की ओर से इस्राईल को स्वीकार किए जाने की राह में सीरिया की सरकार सबसे बड़ी रुकावट है। ............ 166