23 दिसंबर 2012 - 20:30

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और तुर्की के संबंधों में विस्तार क्षेत्र की स्थिरता को सुनिश्चित करने वाला है....

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और तुर्की के संबंधों में विस्तार क्षेत्र की स्थिरता को सुनिश्चित करने वाला है। रामीन मेहमान परस्त ने तुर्की के प्रधानमंत्री कार्यालय के मिडिया प्रमुख मुराद काराकिया के साथ अंकारा में होने वाली भेंटवार्ता में कहा कि मध्यपूर्व की संवेदनशील स्थिति के दृष्टिगत संचार माध्यमों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस भेंट में, जो बंद दरवाज़ों के पीछे हुई, कहा कि ईरान और तुर्की क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली देश हैं और इन देशों के संबंधों में विस्तार क्षेत्र की स्थिरता का कारण बनेगा। रामीन मेहमान परस्त ने बल देकर कहा कि दोनों देशों के लोगों की जानकारी में वृद्धि द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी और इस परिप्रेक्ष्य में दोनों देशों के अधिकारियों के प्रयास सकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। ज्ञात रहे कि तुर्क अधिकारियों से भेंटवार्ता के उद्देश्य से रामीन मेहमान परस्त अंकारा की यात्रा पर गये हैं। .............. 166