23 दिसंबर 2012 - 20:30

सीरिया के एक सांसद ने कहा है कि बश्शार असद इस देश के संविधान के अनुसार वर्ष २०१४ तक सत्ता में बने रहेंगे और उसके बाद हर सीरियाई नागरिक राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बन सकता है........

सीरिया के एक सांसद ने कहा है कि बश्शार असद इस देश के संविधान के अनुसार वर्ष २०१४ तक सत्ता में बने रहेंगे और उसके बाद हर सीरियाई नागरिक राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बन सकता है। सीरियाई सांसद शरीफ शहादह ने कहा कि सशस्त्र गुटों की कार्यवाहियों के माध्यम से सत्ता की समाप्ति संभव नहीं है और विद्रोही गुटों ने अपना विश्वास खो दिया है। सीरियाई सांसद ने इस देश के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी की दमिश्क यात्रा की ओर संकेत करते हुए बल देकर कहा कि वार्ता द्वारा ही सीरिया संकट का समाधान संभव है जिस पर बश्शार असद और अख़ज़र इब्राहीमी की वार्ता में बल दिया गया है। दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने भी अखज़र इब्राहीमी के साथ भेंटवार्ता में बल देकर कहा है कि सीरियाई सरकार राष्ट्रीय हितों के परिप्रेक्ष्य में जारी संकट का समाधान करने का प्रयास कर रही है। ............. 166