22 दिसंबर 2012 - 20:30

दमिश्क में आतंकवादियों ने हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मुबारक रौज़े पर हमला किया है.......

दमिश्क में आतंकवादियों ने हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मुबारक रौज़े पर हमला किया है। सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मुबारक रौज़े पर आज आतंकवादियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार फ्री सीरियन आर्मी के नाम से मशहूर आतंकवादी गिरोह के लोगों ने मज़ार पर आर पी जी से हमला किया जिसके नतीजे में मज़ार का एक सेवक घायल हो गया। आर पी जी से मज़ार के दरवाजे को निशाना बनाया गया था, पिछले सप्ताह भी मज़ार पर हमला किया गया था जिससे मज़ार को कुछ नुकसान पहुंचा था। ग़ौरतलब है कि मार्च 2011 से आतंकवादी गुटों ने कतर, सऊदी अरब, तुर्की, अमेरिका और कुछ दूसरे पश्चिमी मुल्कों की मदद और सपोर्ट से शाम के कुछ शहरों में बद अमनी व अशांति फैला रखी है और सीरियाई पब्लिक और सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ का नरसंहार करके सीरियाई सरकार का तख़्ता पलटना चाहते हैं। ............. 166