सीरिया में आतंकवादियों ने पानी में ज़हर मिलाने और रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग की धमकी दी है। सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादियों ने नई वीडियो फ़ूटेज में सांप्रदायिक आधार पर सीरियाई नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग की धमकी दी है। यूट्यूब पर पोस्ट इस वीडियो क्लिप में कुछ व्यक्ति जो आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी के सदस्य प्रतीत होते हैं, प्रयोगशाला में ख़रगोश पर रासायनिक शस्त्र का प्रभाव टेस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये लोग ख़रगोश को प्राणघातक पदार्थ से दूषित पानी पीने पर मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं ताकि इस बात का पता लगा सकें कि यदि सीरिया में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन में ज़हर मिला दें तो क्या परिणाम निकलेगा। इस फ़ूटेज में जिसकी प्रमाणिकता की प्रेस टीवी पुष्टि नहीं कर सका, आतंकवादियों ने बश्शार असद का समर्थन करने वाले अलवी शीयों को जान से मारने की धमकी दी है। फ़्री सीरियन आर्मी नामक आतंकवादी गुट इससे पहले भी एक वीडियो क्लिप जारी कर चुका है जिसमें इस गुट के सदस्य एक ख़रगोश को विषैली गैस से मारते हुए दिखाई दिए। अभी हाल में संयुक्त राष्ट्र संघ की ताज़ा रिपोर्ट में इस तथ्य का उल्लेख हुआ है कि अब तक 29 देशों के आतंकवादियों ने सीरिया में घुसपैठ की है जो बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए इस देश में आतंकवादी कृत्य कर रहे हैं। इन आतंकवादियों में अधिकांश सलफ़ी (वहाबी) हैं। ........... 166
सीरिया में सऊदी अरब और क़तर का षड़यंत्रः
सीरिया में आतंकवादियों ने दी पानी में ज़हर मिला देने की धमकी
22 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 374911
सीरिया में आतंकवादियों ने पानी में ज़हर मिलाने और रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग की धमकी दी है.....