21 दिसंबर 2012 - 20:30

ईरान की स्पेस एजेंसी के महानिदेशक हामिद फ़ाज़ेली ने कहा कि ईरान, जारी ईरानी वर्ष के अंत तक जो 20 मार्च 2013 को समाप्त हो रहा है, दो स्वदेशी सैटलाइट कक्षा में भेजने जा रहा है....

ईरान की स्पेस एजेंसी के महानिदेशक हामिद फ़ाज़ेली ने कहा कि ईरान, जारी ईरानी वर्ष के अंत तक जो 20 मार्च 2013 को समाप्त हो रहा है, दो स्वदेशी सैटलाइट कक्षा में भेजने जा रहा है। हामिद फ़ाज़ेली ने शनिवार को पत्रकारों से कहाः फ़ज्र और शरीफ़ नामक दो सैटलाइटों को वर्तमान वर्ष के अंत तक भेजने की योजना है। उन्होंने ईरान के नाहीद सैटलाइट में किए गए ताज़ा परिवर्तन की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह परियोजना आगे बढ़ रही है और आशा करते हैं कि इस सैटलाइट का फ़रवरी में लोकार्पण हो जाएगा। ईरान की स्पेस एजेंसी के महानिदेशक ने बताया कि नाहीद सैटलाइट को जारी ईरानी वर्ष के अंत तक कक्षा में भेजने की योजना थी किन्तु इस परियोजना पर और अधिक काम के दृष्टिगत उसे भेजने का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। ज्ञात रहे ईरान ने उम्मीद नामक पहला सैटलाइट वर्ष 2009 में कक्षा में भेजा था जबकि फ़रवरी 2010 में ईरान ने स्वेदश निर्मित सैटलाइट कैरियर कावुशगर तीन के माध्यम से अंतरिक्ष में पहला बायोकैप्सूल भेजने में सफलता प्राप्त की थी। ............. 166