21 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 374602
मिस्र में नए संविधान के मसौदे पर जनमत संग्रह के अंतर्गत दूसरे चरण का मतदान शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे आरंभ हो गया है। पहले चरण का मतदान 15 दिसम्बर को हुआ था........
मिस्र में नए संविधान के मसौदे पर जनमत संग्रह के अंतर्गत दूसरे चरण का मतदान शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे आरंभ हो गया है। पहले चरण का मतदान 15 दिसम्बर को हुआ था।
सूचना के अनुसार 17 प्रांतों में लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पंक्तिबद्ध दिखाई दिए। मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा।
मतदान को शांतिपूर्ण रखने के लिए लगभग ढाई लाख सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
पहले चरण में 56 प्रतिशत लोगों ने नए संविधान का समर्थन किया था।
देश के अनेक दल नए संविधान का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने जनता से अपील की है कि वह मतदान में संविधान के मसौदे को रद्द कर दे।
..........
166