19 दिसंबर 2012 - 20:30

बहरैन में एक अन्य नागरिक सुरक्षा बलों द्वारा दागे गये आंसू गैस के गोले से मारा गया......

बहरैन में एक अन्य नागरिक सुरक्षा बलों द्वारा दागे गये आंसू गैस के गोले से मारा गया। गुरुवार को अलआलम टीवी चैनल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बहरैन के बासिल अलक़तान, शाखूज़ा नामक क्षेत्र में आंसू गैस के गोले के धुंए में दम घुटने के कारण मारे गये। वह बहरैनी नागरिकों द्वारा किये जाने वाले एक प्रदर्शन में भाग ले रहे थे कि राजशाही शासन के सुरक्षा बलों ने विषैली आंसू गैस के गोलों से प्रदर्शन कारियों पर आक्रमण कर दिया। बहरैन में जारी प्रदर्शनों के विरुद्ध सरकार की दमनकारी नीतियां जारी हैं और अब तक दसियों लोग केवल आंसू गैस के गोलों से मारे गये हैं। ....... 166