19 दिसंबर 2012 - 20:30

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने कहा है कि पाकिस्तान की विदेश नीति में पिछले एक वर्ष में बड़ा परिवर्तन आया है........

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने कहा है कि पाकिस्तान की विदेश नीति में पिछले एक वर्ष में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण तथा शांतिपूर्ण और स्थिर संबंध इस्लामाबाद की प्राथमिका है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में विदेशों में तैनात राजदूतों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने कहा कि अफगानिस्तान के बाद भारत, ईरान और मध्य एशियाई देशों के साथ संबंधों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मित्रों और यूरोपीय संघ के साथ पाकिस्तान के संबंध पिछले एक वर्ष में बहुत अच्छे हैं। पाकिसतानी विदेशमंत्री ने एक बार फिर बल दिया कि इस्लामाबाद ईरान से संबंध तोड़ने की अमरीका की गैर क़ानूनी मांग को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद ईरानी राष्ट्र और सरकार के विरुद्ध एकपक्षीय तथा गैर क़ानूनी प्रतिबंधों का विरोधी है। हिना रब्बानी खर ने कहा कि पाकिस्तान दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है और ईरान के साथ अपने अच्छे संबंध यथावत जारी रखेगा। याद रहे अमरीकी विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन ने कहा है कि यदि पाकिस्तान ने ईरान से गैस पाइप लाइन परियोजना पर काम जारी रखा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने कहा कि उनके देश को ईरान के गैस की आवश्यकता है और ईरान पाकिस्तान गैस पाइप लाइन की परियोजना हर दशा में पूरी की जाएगी। .......... 166