18 दिसंबर 2012 - 20:30

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा है कि ईरान - पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना की समस्याओं को दूर कर रहे हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा है कि ईरान - पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना की समस्याओं को दूर कर रहे हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंगलवार को कराची में 36 वें निर्यात पुरस्कार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाक-ईरान गैस पाइप लाइन परियोजना में जो बाधाएं हैं उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने परियोजना को बहुत बड़ी बताते हुए कहा कि यह परियोजना बेनज़ीर भुट्टो के कार्यकाल में पेश की गयी थी और इसे पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ देश पाकिस्तान, ईरान गैस पाइप लाइन परियोजना पर असमंजस का शिकार हैं और वह गैस पाइप लाइन परियोजना के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार कर रहे हैं। ............. 166