16 दिसंबर 2012 - 20:30

सूडान में कुछ एसे सैनिक अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो विद्रोह करने का इरादा रखते थे......

सूडान में कुछ एसे सैनिक अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो विद्रोह करने का इरादा रखते थे। सूडानी सूत्रों के अनुसार विद्रोह की योजना बनाने वाले सभी अफसरों और उनके अगुवा एक कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये सैनिक अफसरों का कहना है कि वे सशस्त्र सेना के एक हज़ार अफसरों के हस्ताक्षर लेकर उसे राष्ट्रपति उमर अलबशीर के सामने पेश करना चाहते थे। गिरफ्तार होने वालों के अनुसार उनकी मांग, जेल में बंदी सैन्य अफसरों की रिहाई थी। सूडान के उप राष्ट्रपति ने रविवार को एक विफल सैनिक विद्रोह की घोषणा की थी जिसके लिए २२ नवम्बर को प्रयास किया गया था और उसका नेतृत्व सूडान की खुफिया एजेन्सी के पूर्व प्रमुख सलाह अब्दुल्लाह क़ूश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार गत एक महीने के भीतर ही सूडान में विद्रोह के तीन प्रयास हो चुके हैं। याद रहे सूडान अमरीका विरोधी देशों के मोर्चे में शामिल है। ............ 166