इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया है कि ईरान परमाणु ऊर्जा से शांतिपूर्ण लाभ उठाने के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा। विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने एक साक्षात्कार के दौरान आगामी कुछ सप्ताहों में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अगली वार्ता की तारीख का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है। याद रहे अमरीकी व पश्चिमी संचार माध्यमों ने इस बारे में रिपोर्ट दी थी। विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने ईरान व गुट पांच धन एक के मध्य आगामी वार्ता के परिणामों के प्रति आशा प्रकट करते हुए बल दिया कि ईरान अपने निश्चित व क़ानूनी अधिकार की मांग करता है और इससे अधिक कुछ नहीं चाहता। ........... 166
16 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 373188
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया है कि ईरान परमाणु ऊर्जा से शांतिपूर्ण लाभ उठाने के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा.....